सेकुलर मुसलमान कभी नहीं कर सकता राम मंदिर का विरोध: वसीम रिजवी

-
सेकुलर मुसलमान कभी नहीं कर सकता राम मंदिर का विरोध: वसीम रिजवी
अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम विवादित परिसर के अंदर मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। रामलला के दर्शन के बाद वसीम रिजवी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख है कि जहां पर भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान होना चाहिए वहां वह टेंट में विराजमान हैं। प्रभु राम के भाई भरत के नाम से इस देश का नाम भारत पड़ा। उसी भारत को आज तोडऩे की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर रामलला विराजमान है वहीं भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
यह भी पढ़ें :- अब दिल्ली के जीवन ज्योति स्कूल में छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि एक सेकुलर मुसलमान कभी भगवान राम के खिलाफ नहीं बोल सकता है और न ही मंदिर का विरोध कर सकता है। फिर भी इस देश में कुछ कट्टरपंथी मुसलमान व मौलवी हैं, जो देश की एकता और अखंडता को तोडऩे की बात करते हैं। बाबरी मस्जिद की दावेदारी पर वसीम रिजवी ने कहा कि विवादित परिसर में मेंक शिफ्ट स्ट्रक्चर का जो भी कस्टोडियन होगा। वह शिया वक्फ बोर्ड का ही होगा न कि सुन्नी वक्फ बोर्ड का।
यह भी पढ़ें :- गैरराजद दलों की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा
सेन्ट्रल शिया वक्फ बोर्ड ने अपना दावा सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा है। इसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में इस्लामिक एजुकेशन के साथ-साथ बच्चों को मॉडर्न शिक्षा भी देनी चाहिए। रामजन्मभूमि पर दर्शन के बाद श्री रिजवी रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के निर्माेही बाजार स्थित आवास पर पहुंचे जहां उनसे मुलाकात की। उसके बाद वह श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला भी गए।
यह भी पढ़ें :- गैरराजद दलों की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा