Live: कुछ ही देर में चंद्रयान-2 उतरेगा चांद पर, धड़कने हुईं तेज
Bengaluru. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन कुछ ही देर में इतिहास रचने की वाला है। मिशन चंद्रयान-2 अपने सफर के सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण के करीब पहुंच गया है। पूरे देश की धड़कने मिशन चंद्रयान पर टिकी हुई हैं। वहीं, इसरों और देश को पूर्ण विश्वास है कि भारत इतिहास रचेगा।
भारत का महात्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के चांद पर कदम रखने में कुछ वक्त बाकी है। भारत के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-2 के लैंछी विक्रम की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग पर टिकी हैं। लैंडर विक्रय चांद की सतह से अभी कुछ दूरी पर है, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच साफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया से गुजरेगा।
इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि यही 15 मिनट सबसे अहम हैं। बता दें कि चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग के 38 प्रयास किए गए, इनमें से करीब 52 फीसदी की सफल हुए। हालांकि सबसे बड़ी बात है कि भारत चांद के दक्षिणी धु्रव पर लैंड करने जा रहा है, जहां अभी कोई नहीं पहुंचा है। चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक सफलता को लेकर सभी प्रार्थना कर रहे हैं।
Watch Live : Landing of Chandrayaan2 on Lunar Surface https://t.co/zooxv9IBe2
— ISRO (@isro) September 6, 2019
चंद्रयान-2 की लैंडिंग के ऐतिहासिक पल का सीधा नजारा देखने के पीएम मोदी के साथ लगभग 60-70 छात्र भी पहुंच चुके हैं। बता दें कि जो छात्र पीएम मोदी के साथ चांद का लाइव नजारा देखेंगे, उन छात्रों ने माइगव पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।