बसपा के इस विधायक ने पार्टी सुप्रीमो मायावती पर लगाया बड़ा आरोप, मचा हड़कम्प
Lucknow. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती पर पार्टी विधायक ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। राजस्थान से बसपा विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी में जो ज्यादा पैसे देता है, उसे ही टिकट मिलता है। बसपा विधायक ने कहा कि पैसे के बल पर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजेन्द्र गूढ़ा ने पार्टी सुप्रीमो मायावती पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बसपा में जो पैसे देता है उसे टिकट दिया जाता है और जो नहीं देता है उसका टिकट काट दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि तीसरा दोनों से ज्यादा पैसे दे देता है तो दोनों का टिकट काट दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पैसे के बल पर चुनावों को प्रभावित किया जा रहा है।
#WATCH BSP MLA, Rajendra Gudha in Rajasthan Assembly, “Humari party Bahujan Samaj Party mein paise lekar ticket diya jata hai..koi aur zada paise de deta hai toh pehle ka ticket kat kar dusre ko mil jata hai, teesra koi zada paise de deta hai toh un dono ka ticket kat jata hai.” pic.twitter.com/ZMNbF5c9R6
— ANI (@ANI) August 1, 2019
बता दें कि राजस्थान पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को छह सीटे मिलीं थीं। बसपा राजस्थान में कांग्रेस सरकार के साथ है।
BSP MLA, Rajendra Gudha, Jaipur: Paise se chunaav prabhavit ho rahe hain. Gareeb aadmi chunaav nahi ladh sakta. Partiyon mein tickets ke liye paise ka lain-dain hota hai, humari party mein bhi hota hai. pic.twitter.com/nGwzF0GVZn
— ANI (@ANI) August 1, 2019
यह भी पढ़ें…
बड़ा झटका, अब यहां से बेदखल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष!
एशेज के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज, इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
महिला प्रधान पतियों का कार्यक्रमों में नहीं चलेगा हस्तक्षेप : डॉ. प्रीति वर्मा
सावधान! डॉक्टर साहब अभी निजी प्रैक्टिस पर हैं, थोड़ी देर बाद आएंगे!