बाढ़ और भूख से बिलख रहा बिहार
बिहार: खाना नहीं मिलने पर भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा
Patna. बिहार के 12 जिले इस वक्त बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की शरण में हैं। कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्यूनिटी किचन में खाना न मिलने पर पीड़ित भूख से बिलख और खाने के हंगामा कर रहे हैं।
कटिहार के कदवा में खाने नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं, एक बाढ़ पीड़िता ने कहा कि मंत्री नहीं आते हैं तो खाने के लिए नहीं दिया जाता है। तीन दिन से खाने को नहीं मिला है। आज मंत्री आए हैं तो सबको खाना खिलाया गया है। मुख्यमंत्री आते हैं तो खाना बनता है लेकिन खाने के लिए थाली नहीं दी जाती। झगड़ा करने पर थाली दी जाती है।
#WATCH: Ruckus broke out in community kitchen after locals allege non-availability of food, in Kadwa area of Katihar. #Bihar (21/7/2019) pic.twitter.com/tHEiuRFQYj
— ANI (@ANI) July 21, 2019
रविवार को कटिहार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। नीतीश कुमार खुद किचन और दवा वितरण का जायजा लिया। लोगों जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी राहत सहायता और सुविधा नहीं मिलने की शिकायतें की। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पूनम कुमारी को तलब किया और कई आवश्यक निर्देश दिए।