भाजपा को तगड़ा झटका, इस राज्य में बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस
Lucknow. लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में भले ही उथल-पुथल मची हो, कांग्रेस अध्यक्ष भले ही इस्तीफा देने की बात कर रहे हों, लेकिन पार्टी के लिए कर्नाटक से बड़ी खबर आई है। कांग्रेस कर्नाटक निकाय चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतकर विरोधियों में खलबली मचा दी है।
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2019 में 28 सीटों में भारतीय जनता पार्टी को 25, कांग्रेस को 2 और अन्य को एक सीट भले ही मिली हो, लेकिन इसके बाद निकाय चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,221 वार्डों में चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की जबकि भारतीय जनता पार्टी को 366 वार्डों में जीत मिली। वहीं, जद-एस को 174 वार्डों में जीत मिली। इसके अलावा 160 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें…
अमित शाह गृहमंत्री और राजनाथ बने रक्षा मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
शादी के मंडप में अचानक प्रेमिका के पहुंचने से हुआ कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान
जानिये कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जो संसद में दिखेंगी
जिस पंडित ने कराए थे सात फेरे, उसी के साथ फरार हुई दुल्हन
बड़ी खबर: हार के बाद कांग्रेस के 13 वरिष्ठ नेताओं का इस्तीफा, दो सीएम की भी जाएगी कुर्सी