शादी के मंडप में अचानक प्रेमिका के पहुंचने से हुआ कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान
New Delhi. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी के मंडप में अचानक प्रेमिका के पहुंचने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब हैरान रह गए। प्रेमिका और दुल्हन दोनों की जिद के आगे दूल्हा भी उनकी शर्त मानने को राजी हो गया।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक बीरबल की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंडप में अचानक बीरबल की प्रेमिका पहुंच गई है। प्रेमिका के पहुंचते ही वहां सब अवाक रह गए। इसके बाद पता चला प्रेमिका कोई और नहीं, बल्कि उसके साथ पहले से वो रह चुकी है, लेकिन शादी नहीं हुई थी। दोनों में अनबन होने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए थे।
करीब दो साल बाद बीरबल की शादी दूसरी युवती से तय हो गई। शादी समारोह का कार्यक्रम हो रहा था। इस बीच बीरबल की प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमिका भी बीरबल के साथ रहने को लेकर जिद करने लगी। इस पर पुलिस के समझौते के बाद प्रेमिका और दुल्हन दोनों बीरबल के साथ रहने को राजी हो गई।
इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों की रजामंदी के बाद प्रेमिका और दुल्हन दोनों से एक ही मंडप में शादी कर ली। वहीं, दूल्हे के पिता ने भी बेटे बीरबल के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि घर में सुख, शांति रहे इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है।
यह भी पढ़ें….
जानिये कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, जो संसद में दिखेंगी
जिस पंडित ने कराए थे सात फेरे, उसी के साथ फरार हुई दुल्हन
बड़ी खबर: हार के बाद कांग्रेस के 13 वरिष्ठ नेताओं का इस्तीफा, दो सीएम की भी जाएगी कुर्सी
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 24 युवक-युवतियां गिरफ्तार
स्मृति ईरानी के करीबी प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प