बड़ी खबर: हार के बाद कांग्रेस के 13 वरिष्ठ नेताओं का इस्तीफा, दो सीएम की भी जाएगी कुर्सी
New Delhi. लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में खलबली मची हुई है। एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं, पार्टी के करीब 13 नेताओं सहित प्रदेश अध्यक्षों ने अपने इस्तीफे कांग्रेस हाई कमान को भेज दिए हैं। इस बीच चर्चा ये भी है कि दो राज्यों के मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छिन सकती है।
लोकसभा चुनावों में हार मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कमेटी ने उनके इस्तीफे को स्वीकारने से मना कर दिया था, लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी अभी भी अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान राहुल ने पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ पार्टी नेतृत्व पर भी चर्चा हो सकती है।
इन नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की
-महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी अशोक चव्हाण
-पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़
-झारखंड कांग्रेस चीफ अजय कुमार
-असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा
-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
-मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
-ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक
-इसके अलावा अमेठी सहित कई जगहों के वरिष्ठ नेताओं ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
डगमगा रही सरकारें
वहीं, कर्नाटक और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकारें डगमगाती दिख रही हैं। बताया जा रहा है राजस्थान में पार्टी की करारी हार के बाद जिम्मेदारी तय करने को लेकर आतंरिक कलह शुरू हो गई है। राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों से लेकर संगठन नेताओं ने भी जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।
बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नाराज दिखे थे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर पुत्रमोह का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पुत्रामोह के चलते पार्टी के हितों को दरकिनार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें…
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 24 युवक-युवतियां गिरफ्तार
स्मृति ईरानी के करीबी प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, चुनाव आयोग ने शानदार तरीके से किया काम
स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 11 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में किया गिरफ्तार