पुरानी पेंशन को लेकर प्रियंका गांधी ने कर दिया सबसे बड़ा ऐलान, पहली बार चूक गए मोदी
Lucknow. राजनीति में आते ही प्रियंका गांधी ने सियासत में बाजियां मारनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने यूपी की बागडोर संभालते ही वोटरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। रात-रात भर बैठकें कर वो कांग्रेस में नई जान फूंक रही हैं। अब प्रियंका ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है जो पुरानी पेंशन को लेकर है। पहली बार पीएम मोदी प्रियंका के सामने चूक गए हैं। आइए जानें प्रियंका का वो ऐलान क्या है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी को यूपी में दोबारा जिंदा करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी वजह से वो दिन ही नहीं बल्कि रात में भी मीटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने लगातार 16 घंटे पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी।
कांग्रेस महासचिव ने पुरानी पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने यह ऐलान बुधवार को लखनऊ में कर दिया है। उनसे मिलने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रखा था।
अब हम आपको वो बड़ा ऐलान बताते हैं जिससे मोदी चूक गए। असल में प्रियंका ने बड़ी घोषणा कर दी है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो पुरानी पेंशन नीति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने ऐलान कर दिया है कांग्रेस इस मुद्दे को भी अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी।
इस ऐलान से प्रियंका गांधी ने केन्द्र और यूपी राज्य के कुल मिलाकर 73 लाख कर्मचारियों के वोटों पर सीधा निशाना साध दिया है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है और ये कांग्रेस के पक्ष में एक बड़ा कदम हो सकता है।
यह भी पढ़ें …
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, मचा हड़कम्प
योगी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा ऐलान
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी की नौ सीटों सहित 18 पर नाम तय किए