कांग्रेस ने सात और उम्मीदवारों का किया ऐलान, ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
New Delhi. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल का हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है, इसके लिए सभी दलों ने मोर्चा खोल रखा है। इस बीच कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही कई सीटों पर बना संशय खत्म हो गया है। दरअसल, कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्यातिरादित्य सिंधिया का भी टिकट फाइनल कर दिया गया है।
कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार देरशाम को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्यातिरादित्य सहित पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी का भी टिकट फाइइन कर दिया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि इस बार उनकी पत्नी को उनकी सीट से मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन कांग्रेस की सूची जारी होते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
कांग्रेस ने इस सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश के गुना से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी को पंजाब के आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा गया है। जबकि बिहार और जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट, जाब की दो तथा मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के विदिशा से शैलेंद्र पटेल और राजगढ़ से मोना सुस्तानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन को टिकट दिया गया है। वहीं, बिहार की वाल्मीकि नगर सीट से शाश्वत केदार को मैदान में उतारा गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अब तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी को मिलाकर कुल 386 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
यह भी पढ़ें ….
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के कांग्रेस को समर्थन देने के पीछे ये है बड़ी वजह
अमेठी से भाजपा को तगड़ा झटका, स्मृति ईरानी के करीबी ने कांग्रेस का पकड़ा हाथ
बसपा-सपा गठबंधन को तगड़ा झटका, इस दलित नेता ने कांग्रेस को दिया समर्थन
अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल!