बसपा सुप्रीमो ने लिया बड़ा एक्शन, इस नेता को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता
Lucknow. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। ऐसे में मायावती ने शुक्रवार को एक बड़ा एक्शन ले लिया है। दरअसल, बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व सामाजिक भाईचारा के मंडल प्रभारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन के बाद से पार्टी में हड़कम्प मच गया है।
बहुजन समाज पार्टी ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से अजीत बालियान को प्रत्याशी घोषित किया है। मनीष पचौरी तभी से अपनी फेसबुक वॉल पर पूर्व मंत्री की तस्वीरें व टिप्पणी पोस्ट कर रहे थे। रामवीर उपाध्याय को प्रत्याशी बनाने की मांग करने वाले अन्य समर्थकों की पोस्ट भी उन्हें शेयर की जा रही थीं, जिन्हें वे लाइक कर समर्थन जताते रहे। कई पोस्ट पर टिप्पणी भी की। इसकी भनक वरिष्ठ नेताओं को लगी तो हाईकमान को सूचना भेज दी।
जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। निष्कासन के बाद भी मनीष पचौरी बिना नेता का नाम बताए प्रत्याशी बदलने की मांग पर अडिग नजर आए।
पचौरी ने कहा कि मैंने गरीब-मजलूम जनता की आवाज को उठाते हुए पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को प्रत्याशी बनाने का समर्थन किया, ताकि हम यह सीट जीत सकें। रहा सवाल निष्कासन का तो मैं पहले भी बहन जी का सिपाही था और आगे भी रहूंगा।
बसपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक गुरुवार को गुरुकृपा कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रत्याशी अजीत बालियान खास साथियों के साथ सम्मिलत हुए। सभी ने सपा व रालोद को पूर्ण सम्मान देते हुए उनकी भूमिका व सहयोग पर विचार किया।
12 मार्च को खैर बाइपास स्थित प्रेम वाटिका गेस्ट हाउस में सपा व रालोद के जिला, विधानसभा व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेशस्तरीय नेता भी आएंगे। निर्देश लोधी व शिवकांत शर्मा को सामाजिक भाईचारा का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, गजराज सिंह विमल, विजेंद्र सिंह विक्रम, ओपी आर्य, सुनील सिंह, अर्जुन स्वामी, विष्णु खरे, यशपाल यादव, जसवंत सांवरिया मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें …
बड़ी खबर: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की, इन नेताओं को मैदान में उतारा
बड़ी खबर: मायावती के इस प्लान से चारों खाने चित्त हुई भाजपा और कांग्रेस
अखिलेश यादव की करीबी महिला नेता कांग्रेस में शामिल, कही ये बड़ी बात
मायावती ने लिया बड़ा फैसला, इन दस सीटों पर उतारेंगी मुस्लिम प्रत्याशी
नए सिरे से होगा महागठबंधन, सपा-बसपा के बाद अब कांग्रेस सहित ये दल होंगे शामिल!