प्रियंका गांधी के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा करेंगे राजनीति में एंट्री
Lucknow. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित बसपा और सपा ने चुनाव को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश में लगी है। यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में जगह न मिलने के बाद कांग्रेस ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कांग्रेस ने यूपी की कमान प्रियंका गांधी और ज्यातिरादित्य को दे दी है, लेकिन कांग्रेस अब रॉबर्ट वाड्रा को भी राजनीति में उतार सकती है। रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। कांग्रेस के निशाने पर उत्तर प्रदेश है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव समितियों से अन्य कमेटियों का भी गठन कर दिया है।
इन कमेटियों के गठन के बाद से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चुनावी रणनीति के लिए डट गए हैं। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक जोश देखने को मिल रहा है।
वहीं, अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने से भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें बदनाम किया गया है।
उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि इन सब हालातों के बीच कई वर्षों से हासिल किए गए अनुभव और सीख को अब बेहतर इस्तेमाल करने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि देश की सरकारों ने मुख्य मुद्दों
से भटक कर लोगों का नुकसान करने पहुंचाया है।
राबर्ट वाड्रा ने कहा कि सरकारों की ओर से लगाए गए आरोपों को खत्म करने और अपनी असली छवि को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए समाजसेवा में एक बड़ी भूमिका निभाऊंगा।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को पता चल गया है कि उनकी सच्चाई क्या है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि तमाम आपदाओं चाहें वह नेपाल आपदा हो या कोई और, हर जगह उन्होंने समाज सेवा की है।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा कानून के साथ रहते हैं। कभी भी कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि देश में प्रचार भी किया हूं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अनुभव उन्हें उत्तर प्रदेश से मिला है। उन्होंने कहा कि यूपी में उन्हें सच्चा प्यार, स्नेह और सम्मान प्राप्त किया।
राबर्ट वाड्रा के इस बयान से माना जा रहा है कि वह यूपी से कांग्रेस में कोई बड़ी इंट्री कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि राबर्ट वाड्रा राजनीति में एंट्री करते हैं तो पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें …
UP: कांग्रेस हाईकमान ने इन 25 प्रत्याशियों की पहली सूची पर लगाई मुहर, ऐलान जल्द
बड़ी खबर : राहुल गांधी ने आधी रात में लिया बड़ा फैसला, अब इन नेताओं को सौंपी यूपी की जिम्मेदारी
बड़ी खबर: प्रियंका गांधी के प्लान ‘पी’ से दहशत में सपा-बसपा और भाजपा
लोकसभा चुनाव से पहले वरुण ने राहुल गांधी से की मुलाकात, किया समर्थन