भगवान राम को लेकर भाजपा कर रही प्लानिंग, कांग्रेस ने चल दिया ये बड़ा दांव
New Delhi. आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देने का मूड बना चुकी है। बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में राहुल गांधी तमाम बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं, अन्य तमाम हस्तियां भी कांग्रेस में शामिल हो रही हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी को झटका लगना तय माना जा रहा है।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम हस्तियां भी राजनीति में अपना भविष्य देखने लगी हैं। तमाम क्षेत्रों से जुड़े लोग राजनीति की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में अलग—अलग पार्टियों में अपनी जोरआजमाइश करने में जुट गए है। अभी हाल ही में टेलीविजन के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई है। अब चर्चा है कि चर्चित धारावाहित रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
सर्वे : प्रियंका गांधी के आने से सपा-बसपा को भारी नुकसान, भाजपा इतनी सीटों पर सिमटी
अब ऐसे में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस राम मंदिर को लेकर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है, उसे तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि रामायण धारावाहिक आने के बाद भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को आम जनता भगवान राम की उपाधि दे चुकी है। ऐसे में अरुण गोविल एक चर्चित चेहरा हैं, जनता में उनकी फिजा भी अच्छी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अरुण गोविल कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में इंदौर से लगातार आठ बार सांसद सुमित्रा महाजन के खिलाफ उतार सकती है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौटी है। ऐसे में कांग्रेस सूबे में कम से कम 20 सीटें जीतने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के लिए इंदौर और भोपाल सबसे अहम सीटें हैं, क्योंकि इन्ही सीटों पर पिछले 30 सालों में भाजपा का कब्जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इंदौर सीट से अरुण गोविल का चुनाव लड़ना कांग्रेस के लेकर गेमचेंजर साबित हो सकता है। हालांकि आपको बता दें कि इसी सीट से पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर के भी चुनावी मैदान में उतारने को लेकर भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन करीना कपूर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था।
मायावती ने किया बड़ा ऐलान, अब सोशल मीडिया पर सक्रिय करेंगी टीम