बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस का सहारा बने रघुराम राजन, भाजपा में भूचाल
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर भी काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस मजबूत रणनीति का सहारा ले रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में बड़ी चाल चल सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस युवाओं और किसानों को टारगेट कर अपना चुनावी घोषणापत्र तैयार कर रही है।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा सहित तमाम वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अपने चुनावी घोषणापत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।
लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी में कांग्रेस को मिला इस दल का साथ, भाजपा में मचा हड़कम्प
सूत्रों की मानें तो आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस को एक रिपोर्ट सौंपी है। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में युवाओं के रोजगार को लेकर बात की गई है। ये भी बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में रोजगार कैसे पैदा होंगे, इस पर भी बल दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस रिपोर्ट को अपने चुनावी घोषणापत्र में इस्तेमाल करेगी।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता स्वीकार भी किया है कि पूर्व गवर्नर की ओर से दी गई रिपोर्ट को पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में जगह देगी। हालांकि पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के कांग्रेस में शामिल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा, इस बारे में वह कह नहीं सकते कि रघुराम राजन कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं।
माया-अखिलेश के ऐलान के बाद शिवपाल ने भी जताई गठबंधन की इच्छा, घमासान तेज
बता दें कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की विदाई विवादित स्थिति में हुई थी। रघुराम राजन कई बार सार्वजनिक तौर पर मोदी सरकार की ओर से लागू की गई नोटबंदी की आलोचना कर चुके हैं।