लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी खबर, अब ये राजनीतिक दल आया साथ!
Lucknow. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय के इस्तीफे के बाद से लगातार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर राजनीतिक दलों में पहले चर्चा थी, लेकिन माना जा रहा था कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन आम आदमी पार्टी से गठबंधन के पक्षधर नहीं थे।
हालांकि अजय माकन के इस्तीफे के राजनीतिक घटनाक्रम बदल गए है। अब माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो जाता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव कह गए ये बड़ी बात, मचा हड़कम्प
बता दें कि लोकसभा चुनाव-2014 में आम आदमी पार्टी के सभी सातों प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे और पार्टी को 33 फीसद वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे और मत फीसद साढ़े 15 के करीब था। आम आदमी पार्टी के नेताओं का भी मानना है कि यदि दोनों दलों के बीच समझौता होता है तो भाजपा को मात देने में आसानी होगी।
आप नेता मान रहे हैं कि भाजपा के लिए अब 2014 वाले हालात नहीं हैं, क्योंकि उसके अगले साल ही 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का मत फीसद काफी ऊपर निकल गया था। वर्ष-2015 में आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। ऐसे में कहा जा सकता है कि भाजपा को आप 2015 में ही झटका दे चुकी है। यह अलग बात है कि गठबंधन को लेकर आप की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है।
इश्क मिजाज कोतवाल पर मुकदमा दर्ज, युवती को भेजे थे अश्लील वीडियो और मैसेज
गोपाल राय का कहना है कि देश में तेजी से राजनीतिक माहौल बदल रहा है। इस पर आप नजर रख रही है। किसी भी तरह के गठबंधन पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति फैसला लेगी।