कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने थामा भाजपा का दामन, मचा घमासान
New Delhi. अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बॉलीवुड की एक महिला एक्ट्रेस शामिल भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। बता दें कि मौसमी चटर्जी ने 2004 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं थी। अब एक बार उन्होंने राजनीति में वापसी करने का निर्णय लिया है।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कांग्रेस की पूर्व नेता मौसमी चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। मौसमी चटर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है। बताया जा रहा है कि मौसमी चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने से पहले कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मौसमी को चुनाव के लिए टिकट दे सकती है। वह बंगाल से चुनाव लड़ सकती हैं।
कांग्रेस से लड़ चुकी हैं चुनाव
भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने से पहले मौसमी चटर्जी ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में वह हार गईं थीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन माना जा रहा है कि अब वह सक्रिय राजनीति में आ रही हैं। भाजपा के टिकट पर बंगाल से वह चुनाव भी लड़ सकती हैं।
शादी के बाद रखा था बॉलीवुड में कदम
बता दें कि मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल, 1948 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। मौसती ने शादी के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मौसमी की शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बंगाली फिल्म से की थी।
एसबीआई के बाद अब इन बैंकों का भी होगा विलय, मिली मंजूरी
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने इस दौरान दर्शकों के दिल में एक गहरी छाप भी छोड़ी है। अब माना जा रहा है कि बीजेपी के टिकट पर वह चुनाव लड़ेंगी।