चुनाव में चर्चा का केन्द्र बिन्दु बनी यह राजकुमारी, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
चुनाव में चर्चा का केन्द्र बिन्दु बनी यह राजकुमारी, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन चुनावों के दौरान अगर कोई चर्चा में रहा तो वो है रीवा के राजघराने की राजकुमारी। आप भी सोच रहे हैं कि इस चुनाव में रीवा की राजकुमारी से क्या लेना—देना। दरअसल, रीवा के राजघराने की राजकुमारी के पिता कांग्रेस से और भाई बीजेपी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में सबसे दिलचस्प ये था कि राजकुमारी ने पिता नहीं बल्कि भाई के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान राजकुमारी चर्चा का केंद्र बिन्दु बनीं रहीं।
रीवा के राजघराने की राजकुमारी एवं स्टार प्लस के सबसे चर्चित टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष की पत्नी कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रचार करती हुई नजर आईं। मध्य प्रदेश में चुनाव का प्रचार तो थम गया था, लेकिन डोर—टू—डोर सम्पर्क अभियान जारी था। ऐसे में मोहिना अपने भाई दिव्य राज सिंह के लिए डोर—टू— डोर प्रचार करती हुई नजर आईं।
यह भी पढ़ें ... इस नेता ने किया बड़ा ऐलान, मायावती को मिले विपक्षी गठबंधन की कमान
मोहिना एक टीवी एक्ट्रेस भी हैं, ऐसे में जहां वह जाती थीं वहां उनकी झलक पाने के लिए लोग उमड़ जाते थे। इसी को लेकर भाई ने चुनाव प्रचार को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपनी बहन मोहिना को प्रचार के लिए मैदान में उतारा था। हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि मोहिना के पिता एवं रीवा के पूर्व महाराजा पुष्पराज सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। वहीं, बड़े भाई दिव्यराज सिंह मौजूदा विधायक हैं।
दिव्यराज अपने जिले की सिरमौर सीट से बीजेपी के ही टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोहिना के पिता महाराजा पुष्पराज सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि बेटी मोहिना के प्रचार अभियान के चलते पिता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि ये तो मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कौन और किसकी प्रतिष्ठा दांव पर है, लेकिन ये जरूर है पूरे प्रचार के दौरान मोहिनी सिंह चर्चा में जरूर बनी रहीं।
यह भी पढ़ें … ईवीएम की रखवाली कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पार्टी में मचा हड़कंप
बता दें कि मोहिना मुंबई में रहती हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में उनकी अच्छी जान पहचान है। इसके साथ ही शाहरुख उनके अच्छे दोस्त भी हैं। पिछले दिनों मोहिना तब चर्चा में आईं थीं, जब मुंबई में ही पार्किंग में उनकी कार से कई कीमती सामान गायब हो गया था। मोहिना ने यह पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद से वह और चर्चा में आ गई थीं।