कर्नाटक के बाद अब गोवा में भी गिर सकती है बीजेपी सरकार, जानिये वजह
New Delhi. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को गोवा से करारा झटका लग सकता है। दरअसल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा है। ऐसे में उनकी सक्रियता भी घट गई है। इस बीच कांग्रेस ने दावा किया कि है भाजपा के तीन विधायक उनके संपर्क में है। वह मनोहर पर्रिकर की गठबंधन सरकार को गिरा सकते हैं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के दावे को खारिज किया है।
कांग्रेस गोवा के प्रवक्ता और विधायक दयानंद सोप्ते ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायक कांग्रेस के सम्पर्क हैं, वो पर्रिकर सरकार गिराकर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। दयानंद सोते ने कहा कि न्यूज पेपर में पढ़ा है कि कांग्रेस विधायक भाजपा के साथ जाना चाहते हैं, जहां तक मेरा संबंध है, मुझसे किसी ने अब तक सम्पर्क नहीं किया है। ये भाजपा की ओर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया के भाजपा के तीन विधायक हमारे सम्पर्क में जरूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के तीन विधायक में सम्पर्क में आते हैं तो कांग्रेस के पास बहुमत संख्या हो जाएगी। हालांकि सोते ने किसी विधायक का नाम बताने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें … बीजेपी में आ रहा है एक और योगी, इस क्षेत्र से लड़ेगा चुनाव
बता दें कि गोवा में 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास वर्तमान में 16 विधायक हैं और बीजेपी के पास फिलहाल 14 विधायक हैं। भाजपा ने गठबंधन से सरकार बनाई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि भाजपा के तीन विधायक मेरे साथ आते हैं तो हमारी संख्या 19 हो जाएगी, जो भाजपा की सरकार को गिराने के लिए काफी है। बता दें कि बीते दिनों कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा ने सरकार भी बना ली थी, लेकिन बहुमत कम होने की वजह से बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन से सरकार बनाई थी।
यह भी पढ़ें ... अखिलेश ने मायावती को दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा की बढ़ सकती है मुसीबत