इस चुनाव में बसपा ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, इतनी सीटों पर दर्ज की जीत
New Delhi. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, निकाय चुनावों ने बसपा ने चौकाने वाला प्रदर्शन किया है। बसपा ने 13 सीटों पर अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। हालांकि निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कुल 2527 सीटों में से 946 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को 875 और जदएस को 347 सीटें मिली हैं।
कर्नाटक से कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के लिए बड़ी खबर है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ये कांग्रेस और बसपा के लिए ये जीत काफी अहम मानी जा रही है। कनार्टक में हुए शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है, क्योंकि बीते दिनों हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें … इस वरिष्ठ नेता के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस में मचा हड़कम्प
वहीं, कांग्रेस की सहयोगी जदएस ने भी अच्छा प्रदशर्न किया है। सबसे खास बात यह रही है कि कांग्रेस और जदएस दोनों ने अपने अलग—अलग प्रत्याशी उतारे थे। चुनाव के बाद गठबंधन की बात की जा रही है। वहीं, यूपी में जीत का राह तलाश रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी अच्छी खबर है। निकाय चुनावों में बसपा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने वाली बसपा ने 13 सीटें जीती हैं।
शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि जनता को जदएस-कांग्रेस सरकार के काम पसंद आ रहा है। कांग्रेस—जदएस ने कोई प्रचार नहीं किया। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अच्छे प्रत्याशियों को चुनने के लिये मतदाताओं पर छोड़ दिया जबकि भाजपा ने जिलों में व्यापक रूप से प्रचार किया।
यह भी पढ़ें … बड़ी खबर: नेताजी का आदेश मिलते ही सैफई पहुंचे शिवपाल, घर वापसी की तैयारी?
वहीं, विपक्ष के नेता एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि हम और सीटें जीतेंगे।